Posts

Showing posts from July, 2018

माया से नहीं, मन से छूटना है ~ ओशो

Image
जापान की प्रसिद्ध कहानी है। एक आदमी की पत्नी मरी। पत्नियां , पहली तो बात , आसानी से मरतीं नहीं ; अक्सर तो पतियों को मार कर मरती हैं। स्त्रियां ज्यादा जीती हैं , यह खयाल रखना--पांच साल औसत ज्यादा जीती हैं। आदमी को यह भ्रम है कि हम मजबूत हैं। ऐसी कुछ खास मजबूती नहीं। स्त्रियां ज्यादा मजबूत हैं। उनकी सहने की क्षमता , सहनशीलता आदमी से बहुत ज्यादा है। स्त्रियां कम बीमार पड़ती हैं ; आदमी ज्यादा बीमार पड़ता है। स्त्रियां हर बीमारी को पार करके गुजर जाती हैं ; आदमी हर बीमारी में टूट जाता है , कोई भी बीमारी तोड़ देती है उसे। और सारी दुनिया में स्त्रियां पांच साल आदमियों से ज्यादा जीती हैं--औसत। और फिर आदमियों को और एक अहंकार है कि समान उम्र की स्त्री से विवाह नहीं करते ; पच्चीस साल का जवान हो तो उसे बीस साल की लड़की चाहिए। तो पांच साल का और फर्क हो गया। सो ये भैया दस साल पहले मरेंगे। इसलिए दुनिया में तुम्हें विधवाएं बहुत दिखाई पड़ेंगी , विधुर इतने दिखाई नहीं पड़ेंगे। मगर कभी-कभी चमत्कार भी होता है , वह स्त्री मर गई। मगर मरते-मरते अपने पति को कह गई कि सुन लो , लफंगेबाजी नहीं चलेगी।